
घरेलू नुस्खे
सालों से अपनायी जा रही यह तकनीक सामान्य और असामान्य दोनों बीमारियों के उपचार में प्रभावी है। लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इसका फायदा नहीं उठा पाते। घरेलू नुस्खों में क्या-क्या आते हैं, किन-किन बीमारियों में इसका प्रयोग कर सकते हैं, इसका प्रयोग कैसे करें, आदि सवालों के जवाब यहां पायें साथ ही आप अपने सवाल भी यहां पूछें।
OMH Expert (owner)
Editor's Pick
Health and lifestyle Related Question on घरेलू नुस्खे
-
-
Team OMH
View All Answers (1)A. सवाल पूछने के लिए धन्यवाद। यह समस्या अक्सर तब होती है जब हाथ-पैरों पर दबाव, तंत्रिका में चोट, ठंडी चीज का ज्यादा सेवन करना, अधिक शराब और धूम्रपान का सेवन करना, डायबिटीज, थकान, विटामिन बी या मैग्नीशियम जैसी पोषक तत्वों की कमी जैसे इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं। इससे बचने के लिए नीचे बताएं गए उपयों को अपनाएं। 1. सिकाई कर के हाथ-पैरों को सोने से बचाया जा सकता है। एक साफ कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर 5-7 मिनट के लिए प्रभावित जगह को सेंके। 2. जैतून, नारियल या सरसों के तेल से मसाज करने से भी काफी आराम मिलता है। इन तेलों की मसाज शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। 3. नियमित रूप से एक्सरसाइज कर हाथ-पैरों को सुन्न होने से रोका जा सकता है। एक्सरसाइज करने से अन्य भी कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी फायदा मिलता है। 4. हल्दी और पानी के पेस्ट से प्रभावित अंगों में मसाज करने से भी हार पैर सोने से बचते हैं।
- Like 0
-
-
-
ajay
posted inघरेलू नुस्खे
-
-
-
-
Sanju Parmar
posted inघरेलू नुस्खे
Team OMH
View All Answers (1)A. नमस्कार, प्रश्न पूछने के लिए धन्यवाद। स्किन ड्राई होने की समस्या बदलते मौसम के कारण भी हो सकती है और आपके गलत खानपान के कारण भी इसलिए सबसे पहले तो अपनी कुछ आदतें बदल दें। जैसे पानी खूब पियें और गर्म पानी से न नहाएं। इसके अलावा मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा, अनानास, आम आदि का सेवन करें और जितना अधिक हो सके तरल पदार्थ लें। सोने से पहले रोज रात में वाटर बेस्ड मॉश्चराइजर लगा कर सोएं।
- Like 0
-
-
Team OMH
View All Answers (1)A. नमस्कार, प्रश्न पूछने के लिए धन्यवाद। आंखों में रोशनी कम होने की समस्या आपकी उम्र के कारण हो सकती है। अगर आपकी उम्र ज्यादा नहीं है और आपको चीजों को साफ देखने में परेशानी होती है तो चिकित्सक से संपर्क करें। हो सकता है ये आंखों की किसी बीमारी या संक्रमण के लक्षण हों। इसके अलावा आंखों की तेज रोशनी के लिए आप विटामिन ए और विटामिन सी वाले आहारों का सेवन ज्यादा करें जैसे गाजर, चुकंदर, पालक, हरी सब्जियां, पपीता, संतरा, नींबू और करेला। इसके अलावा कपालभांति प्रणायाम से भी आंखों को काफी हद तक आराम मिलता है।
- Like 0
-
-
-
-
-
Karan
posted inघरेलू नुस्खे
Team OMH
View All Answers (1)A. अगर आपको भी अपच परेशान कर रही है तो अदरक इसका रामबाण उपाय है। अदरक को आप इन तरीकों से लेकर अपच से छुटकारा पा सकते हैं। आपको अपच की समस्या है तो थोडे से अदरक को छील कर धो लें। अब इसे कूटें और एक कप में इसका रस निकाल कर हर रोज पीएं। आपको निश्चित रूप से तुरंत राहत मिलेगी। अदरक को पतला-पतला काटें। इस पतले से टुकड़ों पर काला नमक लगाएं। अब इन टुकड़ों को अपने मुंह में रखें और चबाएं। इसे एकदम से न निगलें, बल्कि चबाते हुए इसके रस को अपने पेट में जाने दें। यह अपच से राहत पाने में मदद करता है।
- Like 0
-
-
Team OMH
View All Answers (1)A. नमस्कार प्रश्न पूछने के लिए धन्यवाद। 100 ग्राम मूली को घिस कर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर, दिन में दो बार खाएं या इसका रस निकालकर पिएं। मूली के 1 गिलास रस में चुटकी भर नमक मिलाएं और दिन में दो बार पियें। या फिर मूली का पेस्ट बना कर उसमें थोड़ा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को संक्रमित जगह पर लगाएं जहां पर दर्द और सूजन है।
- Like 0
-
-
-
Team OMH
View All Answers (1)A. नमस्कार, प्रश्न पूछने के लिए धन्यवाद। घुटनों के दर्द के कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको लंबे समय से ये समस्या है तो चिकित्सक से मिलकर एक बार जांच करवा लें। इसके अलावा व्यायाम आपके घुटनों को मजबूत रखने में मदद करता है। दर्द के लिए व्यायामों की जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें। http://www.onlymyhealth.com/beat-knee-pain-with-these-essential-exercises-in-hindi-1423574333
- Like 0
-
Team OMH
View All Answers (1)A. 3. नमस्कार, प्रश्न पूछने के लिए धन्यवाद। लंबाई आपके शरीर से स्रावित होने वाले हार्मोन्स पर निर्भर करती है। अगर आपकी लंबाई नहीं बढ़ रही है तो आपको विटामिन्स और प्रोटीन से भरी डाइट लेनी चाहिए। इसके अलावा रोजाना ताड़ासन के अभ्यास से भी आप अपनी लंबाई आसानी से बढ़ा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें। http://www.onlymyhealth.com/exercising-for-increasing-height-in-hindi-1389095722
- Like 0
-
Team OMH
View All Answers (1)A. 4. नमस्कार, प्रश्न पूछने के लिए धन्यवाद। इतने वर्षों बाद आंखों से चश्मा हटाने में थोड़ा समय लग सकता है। पहले आपको अपनी आंखों की कमजोरी दूर करनी पड़ेगी। इसके लिए रोजाना हरी सब्जियां, पत्तेदार सब्जियां जैसै पालक, धनिया, बथुआ और पीले फल खाएं। विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर आहार आंखों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसके अलावा रोज सुबह हरी घास पर 15 से 20 मिनट तक नंगे पांव चलिए। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें। http://www.onlymyhealth.com/use-these-5-tips-for-removing-spects-from-your-eyes-in-hindi-1488799652
- Like 0
-
Team OMH
View All Answers (1)A. ओपन पोर्स की समस्या ज़्यादातर टीनेज लड़कियों को हो जाती है। ओपन पोर्स दो तरह के होते हैं, एक ऑयली स्किन पर जो साइज में थोड़े बड़े होते हैं। और दूसरे नॉर्मल स्किन पर होते हैं, जो उम्र के साथ होते हैं। यानी 30 की उम्र के आस-पास एजिंग के कारण भी ओपन पोर्स की समस्या होती है। http://www.onlymyhealth.com/health-videos/open-pores-acne-aur-blackheads-se-bachne-ke-gharelu-upaye-video-in-hindi-1466584260.html http://www.onlymyhealth.com/health-videos/open-pores-kam-kerne-ke-liye-gharelu-nuskhe-video-in-hindi-1484740413.html
- Like 0
-
-
Team OMH
August 31, 2018 View All Answers (1)A. सवाल पूछने के लिए धन्यवाद, आमतौर पर पैरों का बैलेंस न बनने ये दर्शाता है कि आपके शरीर का वजन ज्यादा है या फिर आप बहुत ज्यादा कमजोर है। सामान्यत: चलने में परेशानी होने का मुख्य कारण यही हो सकता है। इसके लिए आप पहले इन समस्याओं से बाहर निकलें। आप किसी अच्छे विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं।