
घरेलू नुस्खे
सालों से अपनायी जा रही यह तकनीक सामान्य और असामान्य दोनों बीमारियों के उपचार में प्रभावी है। लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इसका फायदा नहीं उठा पाते। घरेलू नुस्खों में क्या-क्या आते हैं, किन-किन बीमारियों में इसका प्रयोग कर सकते हैं, इसका प्रयोग कैसे करें, आदि सवालों के जवाब यहां पायें साथ ही आप अपने सवाल भी यहां पूछें।
OMH Expert (owner)
Editor's Pick
Health and lifestyle Related Question on घरेलू नुस्खे
-
-
Himanshii
posted inघरेलू नुस्खे
-
-
-
Team OMH
View All Answers (2)A. ये उपाय पिंपल से हुए गढ्ढे को भरने के लिए यूज़ किया जाता है। इसे इस्तेमाल करके देखें और वैक्स कराना बंद करें। अगर दाग धब्बे और मुहासे आपके चेहरे की सुन्दरता को कम कर रहे है तो कॉस्मेटिक्स पर पेसे खर्च करने के बजाय ये घरेलू नुस्खे मददगार हो सकते हैं। बेकिंग सोडा त्वचा के रोम छिद्र को खोलता है। हफ्ते मे 1 या 2 बार एक चमच बेकिंग सोडा मे पानी मिलाकर मुहासों पर लगाये और पांच से दस मिनट तक सुखाने के बाद धो ले। कुछ दिनों तक ये प्रक्रिया अपनाते रहें। पिंपल से हुए गढ्ढे भर जाएंगे। नोट- इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालाँकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्ली माईहैल्थ डॉट कॉम की नहीं है । ओन्लीयमाईहैल्थ पर उपलब्ध सभी सामग्री केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है।
- Like 0
-
Team OMH
View All Answers (1)A. बालों का सफेद होना आज कल आम सी बात हो गई है इसलिये इसके लिये घबराना बिल्कुल नहीं चाहिये। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिसे आजमा कर आपके सफेद हो रहे बाल काले होने शुरु हो जाएगें। अपनी डाइट में कडी पत्ता शामिल करें। इसे आप चटनी के रूप में खा सकते हैं। इसको खाने से बालों का सफेद होना रुक जाएगा। नारियल तेल को कडी पत्ता और आमला के साथ गरम करें। इस तेल को लगातार लगाने से बाल मजबूत होगें और उसका पुराना रंग वापस आ जाएगा।
- Like 1
-
Team OMH
View All Answers (1)A. Sawal poochhne ke liye dhanyawaad, Harsh. Aap kripya kisi achhe doctor ko dikhayein.
- Like 0
-
Team OMH
View All Answers (1)A. सवाल पूछने के लिए धन्यवाद। स्टैमिना बढ़ाने के लिए शरीर में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, प्रोटीन, आयरन आदि तत्वों से भरपूर डाइट लेना जरूरी है। इसके साथ ही आपको अपनी जीनशैली में भी सुधार करना चाहिए। कुछ खास व्यायाम की मदद से स्टैमिना को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ धूम्रपान और एल्कोहल की लत को छोड़ना भी बहुत जरूरी है क्योंकि यह आपके शरीर के स्टैमिना को कम करता है। http://www.onlymyhealth.com/best-tips-to-increase-stamina-in-hindi-1398249707
- Like 0
-
Team OMH
View All Answers (1)A. सफेद बालों को काला करने के लिए आलू का रस ट्राय करेँ। हालांकि इसकी जानकारी लोगों को बहुत कम होती है। आलू का रस बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें मजबूत बनाता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल प्राकृतिक रूप से मजबूत हों तो बालों में आलू का रस लगाएं। नहाने से पहले सिर के खाल पर आलू का रस लगाएं और और 15 मिनट बाद धो लें। आलू में पाया जाने वाला विटामिन आपके बालों को लंबा और मजबूत बनाने में मदद करता है। ज्यादा जानकारी के लिए ये लिंक देखें- http://www.onlymyhealth.com/how-to-make-your-hair-thicker- naturally-n-hindi-1386674315 नोट- इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्त-विकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालाँकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्ली माईहैल्थ डॉट कॉम की नहीं है । ओन्लीयमाईहैल्थ पर उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है।
- Like 0
-
Team OMH
View All Answers (5)A. नियमित एक्सरसाइज करने और खेलने कूदने से उम्र बढ़ती है। अधिक डाइट में अधिक से अधिक प्रोटीन को शामिल करें। हाईट बढ़ाने वाले कई योग भी हैं आप उन्हें भी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें। http://www.onlymyhealth.com/exercising-for-increasing-height-in-hindi-1389095722
- Like 0
-
Team OMH
View All Answers (1)A. खाली पेट चाय और कॉफी के सेवन से बचें। तली हुई चीजों को नजरअंदाज करें।
- Like 1
-
Team OMH
View All Answers (1)A. 50 से 100 बालों का झड़ना आम बात है। लेकिन जब यह संख्या बढ़ जाती है और आपके बाल पतले होने लगते हैं। बालों के देखरेख के मामले में नारियल के तेल से अच्छा दूसरा कोई विकल्प हो ही नहीं सकता है। नारियल के दूध में प्रोटीन, फैट, मिनरलों में पोटाशियम और आयरन होता है जो बालों को झड़ने से रोकता है। बालों की झड़ने की समस्या के निदान के लिए आंवला सबसे अच्छे उपचार के रूप में काम करता है। आंवला के फल को पीस लें या आंवला पावडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में दो छोटा चम्मच आंवला का जूस या पावडर लें और उसमें दो छोटा चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें। उसके बाद उस पेस्ट को सिर पर अच्छी तरह से लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद गुनगुने गर्म पानी से बालों को धो लें।
- Like 2
-
Team OMH
View All Answers (1)A. आप अपना भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। इसके लिए अंडा, दूध, चना, दालें, मछली इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। आप बाइसेप और ट्राइसेप एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके अलावा बेंच प्रेस भी कर सकते हैं इससे आपके हाथ मजबूत होंगे।
- Like 1
-
Team OMH
View All Answers (1)A. जूतों से आने वाली बदबू को इन नुस्खों से दूर करें। एक ही जूते को रोजाना न पहनें बल्कि दो जोड़े खरीद कर रखें और एक एक दिन के अंतराल पर दोनों को पहनें। इससे जूतों को सूखने का मौका मिल जाता है जिससे बदबू नहीं होती है। जूतों के अन्दर मेडिकेटिड इनसोल लगायें। ये ऐसे डिज़ाइन किये जाते हैं जिससे पूरे दिन इनसे अच्छी महक आती रहती है। जब आप ऑफिस से घर लौटें तब जूते खोलने के बाद उनमें अखबार या पेपर बॉल भर दें। अखबार अन्दर की सारी नमी को सोख लेता है जिससे बैक्टीरिया पनप नहीं पाते हैं। जूतों के अन्दर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें और रात भर के लिए छोड़ दें। ये भी बैक्टीरिया को पनपने से रोक देते हैं जिस कारण बदबू नहीं आती है। यह सबसे सस्ता और असरदार तरीका है। जूते के अन्दर साइट्रस फलों के छिलके डाल दें, इससे उनकी दुर्गन्ध भी दूर हो जाती है और दिन भर अच्छी खुशबू भी आती रहती है। जूतों के अंदर एक दो बूंदें लैवेंडर ऑयल की डालें। इस तेल में एंटीबैक्टीरियल क्षमताएं होती हैं जिस कारण जूतों से महक आना बंद हो जाता है। नोट- इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालाँकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्ली माईहैल्थ डॉट कॉम की नहीं है । ओन्लीयमाईहैल्थ पर उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है।
- Like 0
-
-
Team OMH
View All Answers (1)A. बालों में प्याज का रस लगाएं। सुबह-शाम नाखुनों को आधे घंटे के लिए रगड़ें।
- Like 3
-
-
ajay
posted inघरेलू नुस्खे
-
-
Team OMH
View All Answers (1)A. ईयर वैक्स को साफ करने का यह सबसे पुराना तरीका है। यह वैक्स के लिए एक लुब्रिकेट और सॉफ़्नर के रूप में काम करता है। कान में एक या दो बूंद बादाम का तेल डालकर सिर को उसी दिशा में मोड़कर रखें। पांच मिनट तक इसी अवस्था में रहने से वैक्स मुलायम होकर आराम से बाहर निकल जाती है। अधिक जानकारी के लिए http://www.onlymyhealth.com/health-slideshow/home-remedies-to-clean-ear-wax-in-hindi-1448279388.html पढ़ें।
- Like 0
-
-
Rinku
posted inघरेलू नुस्खे
Pooja
View All Answers (1)A.
पेटदर्द एक ऐसी गंभीर बीमारी है। लेकिन अलग-अलग हिस्सों में दर्द अलग-अलग कारणों से होते हैं। पेट के दाईं हिस्से में दर्द अपेन्डिसाइटिस के कारण होता है। महिलाओं में पेट के दाईं तरफ दर्द या अम्बिलिकल लेवल से नीचे दर्द होना अपेन्डिसाइटिस का संकेत भी हो सकता है तो इसे नजरअंदाज ना करें। कई बार अगर महिलाओं को अगर इस हिस्से में ज्यादा दर्द होता है। तो जरूर आपको अंडाशय में कोई गंभीर समस्या हो गई है।
- Like 0
-
-
-
Mukesh
posted inघरेलू नुस्खे
Team OMH
View All Answers (1)A. सिगरेट या गुटखे की तलब को छोड़ने के लिए मन को कठोर बनाएं और प्रण लें कि अब आप नशा नहीं करेंगे। इसको छोड़ने के लिए हो तो इनकी जगह इलायची, सौंफ आदि ले सकते हैं। फिर भी जब भी गुटखा खाने मन करे तो परिवार वालों से बात करें। कुछ काम करने बैठ जाएं। अपना ध्यान वहां से हटाएं। नोट- इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालाँकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्ली माईहैल्थ डॉट कॉम की नहीं है । ओन्लीयमाईहैल्थ पर उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है।
- Like 0
-
-
Team OMH
View All Answers (1)A. मंसूर जी, हकलाने की समस्या कोई जन्मजात समस्या नहीं है और ना ही कोई गंभीर समस्या है। इसके ठीक करने के लिए केवल थोड़ी मेहनत की जरूरत होगी। रोज सुबह अखबार बोल-बोल कर पढ़ें। आइने के साामने देखकर अपना दूसरो को परिचय देने का अभिनय करें। एक महीने के बाद आपके हकलाने की समस्या ठीक हो जाएगी।
- Like 0
-
Team OMH
View All Answers (1)A. रोजाना चेहरे पर ऐलोवेरा जैल लगाने से झाईयों से जल्दी निजात मिलती है। नींबू रगड़ने से भी तुरंत असर दिखता है। अपनी डाइट हेल्दी लें। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें। http://www.onlymyhealth.com/jhaaiyo-se-bachane-ke-gharelu-nuskhe-1350563048 http://www.onlymyhealth.com/melasma-in-hindi-1311942402
- Like 0
Team OMH
February 2, 2017 View All Answers (1)A. सफर करना, घूमना-फिरना हर किसी को पसंद है। लेकिन कई लोग सफर के नाम से डर जाते हैं। क्योंकि उन्हें बस, कार और वेन में सफर करने के दौरान कुछ लोगों को उल्टियां होती हैं। ऐसा लंबे सफर में ज्यादा होता है। किसी-किसी को चक्कर भी आते हैं। सिरदर्द भी हो जाता है। इससे घूमने फिरने का मजा किरकिरा हो जाता है। सफर के समय जी घबराना , चक्कर आना या उल्टी होने का मुख्य कारण मोशन सिकनेस होता है। खाने पीने के सामान की या पेट्रोल डीज़ल की तेज गंध से मोशन सिकनेस का प्रभाव शुरू हो सकता है। मोशन सिकनेस का प्रभाव हर व्यक्ति पर अलग हो सकता है। किसी किसी को पसीना अधिक आने लगता है। किसी को बैचेनी महसूस होने लगती है। किसी को सिरदर्द हो सकता है या उबासियाँ आने लगती है। किसी का चेहरा फीका पड़ जाता है। किसी को साँस उखड़ती महसूस हो सकती है। सामान्य तौर पर उल्टी होना या जी मचलना अधिक लोगों को होता है। इससे बचने के लिए ये उपाय अपनाएं- सफर से पहले देर से पचने वाला भारी खाना और तेज मिर्च मसाले तथा वसा युक्त खाना खाने से बचें। अधिक मात्रा में ना खाएं। बहुत हल्का खाना लेना चाहिए। बिल्कुल खाली पेट होने से भी परेशानी हो सकती है। यदि संभव हो तो बाहर की ताजी हवा के लिए खिड़की के पास बैठे और शीशा खुला रखें। इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालाँकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्ली माईहैल्थ डॉट कॉम की नहीं है। ओन्लीमाईहैल्थ पर उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है।